इस फेमस डायरेक्टर संग जुड़ा सामंथा रुथ प्रभु का नाम, डेटिंग रूमर्स से सोशल मीडिया पर मची खलबली

KNEWS DESK- साउथ सिनेमा के स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की हाल ही में सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, नागा चैतन्य की पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी में नए प्यार को जगह दी है, और उनके साथ इस नए रिश्ते का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ जोड़ा जा रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की डेटिंग की अफवाहें

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया की चर्चा के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू के बीच रिश्ते की खबरें तेजी से फैल रही हैं| यह जानकारी सबसे पहले रेडिट पोस्ट के जरिए सामने आई, जिसमें दावा किया गया है कि सामंथा और राज इस समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच यह संबंध काम के दौरान विकसित हुआ, और सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक के बाद अपने जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है|

क्या सामंथा रुथ प्रभु सिटाडेल के निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं?  हम क्या जानते हैं | सेलिब्रिटी न्यूज़ - News9live

राज निदिमोरू: फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम

बता दें, राज निदिमोरू भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण नाम हैं| उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी और पहली शॉर्ट फिल्म ‘शादी’ बनाई| राज निदिमोरू और उनके साथी कृष्णा दासराकोथपल्ली, जिन्हें डीके के नाम से भी जाना जाता है, उनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं। इनकी प्रोडक्शन कंपनी डी2 आर फिल्म्स ने कई चर्चित प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक दर्शकों के सामने पेश किया है|

राज निदिमोरू को बॉलीवुड में प्रमुख पहचान ‘फैमिली मैन 2’ वेब सीरीज से मिली, जिसमें मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी| इसके अलावा, उन्होंने ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘गो गोवा गॉन’, ‘शोर इन द सिटी’, और ‘ए जेंटलमैन’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है| वर्तमान में, राज सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन के साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ पर काम कर रहे हैं|

अफवाहों का सच क्या है?

सामंथा और राज के रिश्ते की पुष्टि या खंडन अभी तक नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर फैली खबरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि सामंथा ने अपनी निजी जिंदगी में नई शुरुआत की है, लेकिन इस पर आधिकारिक पुष्टि की कमी बनी हुई है। इस समय, फैंस और मीडिया इस रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए बेताब हैं|

About Post Author