श्रीजेश को भी मिला धोनी-सचिन की तरह सम्मान, 16 नंबर की जर्सी अब हुई रिटायर

KNEWS DESK, पीआर श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में बॉन्ज जीतने के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। जिसके बाद अब उनके सम्मान में 16 नंबर की जर्सी पहने ग्राउंड पर कोई और नहीं दिखेगा।

PR Sreejesh No.16 Jersery Retired: श्रीजेश को मिला धोनी-सचिन जैसा सम्मान... जूनियर टीम के कोच भी बने, हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला - hockey india retires jersey number 16 in honour of

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता हासिल किया है। जिसके बाद टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के पहले ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वे टीम को भले ही गोल्ड मेडल नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने टीम को कांस्य पदक दिलाने में सफलता हासिल की। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने उन्हें यादगार विदाई देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि हॉकी टीम ने श्रीजेश को लेकर फैसला लिया है कि अब उनके नंबर यानी 16 नंबर की जर्सी को कोई और खिलाड़ी पहनकर मैदान पर नहीं खेलेगा। उन्हें भी धोनी और सचिन का तरह सम्मानित किया गया है।

दरअसल, हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर खेल को अलविदा कह दिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 साल के श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे।

About Post Author