एक बार फिर जेल से बाहर आए बाबा राम रहीम, 21 दिनों की फरलो हुई मंजूर

KNEWS DESK, हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बाबा राम रहीम को 21 दिनों की राहत दी है उन्हें 21 दिनों की फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। वहीं वह 21 दिन अपने आश्रम पर ही बिताएंगे।

राम रहीम फिर आया रोहतक जेल से बाहर, दो साध्वियों के साथ रेप आरोपी डेरा

गुरमीत राम रहीम को आज यानी 13 अगस्त को जेल से रिहा कर दिया गया है उन्हें 21 दिनों की फरलो पर मंजूरी कर दी गई है। जिसके बाद वह आज जेल से बाहर आए हैं। उन्हें मंगलवार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुईं। राम रहीम को पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ यूपी के लिए भेजा गया। बता दें कि राम रहीम ने पेरौल या फरलो से रोक हटाने की मांग की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खुद फैसला ले की मंजूरी देनी है या नहीं। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने 21 दिन के फरलो पर उन्हें मंगलवार को जेल से रिहा होने की मंजूरी दे दी।

इसके अलावा आपको बता दें कि बाबा राम रहीम पर 2017 में दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोपी करार दिया था जिसके लिए वह 20 साल के लिए सजा काट रही हैं। वहीं उन्हें पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

About Post Author