कम उम्र के लड़कों से शादी करने पर जल्दी मर जाती हैं लड़कियां, रिसर्च में हुआ खुलासा

KNEWS DESK-  अपने से काम उम्र के लड़के के साथ शादी करना चाहती हैं तो आपको ये रिसर्च पढ़ने की जरूरत है.

आज के भारत में शादी के वक्त लड़के और लड़की की उम्र में फर्क बड़ी दिक्कत नहीं मानी जाती| दशकों पहले भले ही इस पर बहस होती थी, लेकिन अब तो लड़कियां अपने से बहुत बड़े और बहुत छोटे लड़कों से शादी कर रही हैं| हालांकि, बड़े लड़के से छोटी लड़की की शादी की प्रथा तो सदियों से चली आ रही है|

लेकिन शादी में लड़की बड़ी हो और लड़का छोटा हो ऐसा हाल फिलहाल में ही देखने को मिल रहा है| चलिए आज जानते हैं कि आखिर वैज्ञानिक ऐसा क्यों कह रहे हैं कि छोटे लड़के या बहुत बड़े लड़के से शादी करने वाली महिलाओं में मृत्यु दर सामान्य महिलाओं से ज्यादा होता है|

लड़के की शादी की उम्र क्या होना चाहिए? - Quora

क्या कहता है रिसर्च

द गार्डियन पर छपी मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर डेमोग्राफिक रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो महिलाएं अपने से छोटी उम्र के लड़कों या फिर बहुत ज्यादा बड़ी उम्र के लड़कों से शादी करती हैं उनमें मृत्यु दर सामान्य महिलाओं से ज्यादा होता है|

जर्नल डेमोग्राफी में ड्रेफहल नाम से छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक पुरुष जो अपनी पत्नी से सात से नौ साल बड़ा है, उसकी मृत्यु दर उस पुरुष की तुलना में 11 फीसदी कम है जिसकी पत्नी उसकी उम्र के बराबर है| हालांकि, एक महिला जो अपने पति से सात से नौ साल बड़ी है, उसकी मृत्यु दर उसी उम्र के पुरुष के साथ रहने की तुलना में 20 फीसदी अधिक है|

जर्मनी की न्यूज वेबसाइट डीडब्लू पर छपी एक रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आम जीवन में महिलाए परुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं| इसी रिपोर्ट में बताया गया कि जर्मनी में जहां 2022 में पुरुषों की औसत आयु 78 साल थी, वहीं महिलाओं की औसत आयु 82.8 साल थी| अमेरिका की बात करें तो अमेरिका में 2021 में  महिलाओं की औसत आयु 79 साल थी, जबकि पुरुषों की औसत आयु 73 साल थी| इसे लेकर साल 2023 में जेएएमए जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में एक रिपोर्ट छपी थी| इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे कोरोना महामारी ने अमेरिका के पुरुषों को काफी ज्यादा प्रभावित किया और उनके औसत जीवन काल को पहले के मुकाबले कम कर दिया|

About Post Author