देश का पहला अनाज ATM शुरू! 5 मिनट में 50 किलो अनाज मिलेगा…

KNEWS DESK-  राशनकार्ड धारियों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी है.. देश में GRAIN ATM यानि अनाज ATM लॉन्च हो गया है, अब 24X7.. इस अनाज ATM से खटाखट अनाज निकलेगा|

आपको बता दें कि देश का पहला अनाज ATM ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लॉन्च किया गया है| अनाज ATM मशीन कई खासियतों से लैस है, अनाज ATM से अगर आपको 50 किलो अनाज चाहिए तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 मिनट लगेंगे| ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में इस अनोखे एटीएम को लॉन्च किया है| और सरकार इसे बहुत जल्द ओडिशा के बाकी जिलों में भी लगाने पर काम कर रही है| राज्य सरकार ने खाद्यान्न वितरण की इस व्यवस्था को अन्नपूर्ति एटीएम का नाम दिया है।

इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जैसे…

1-अनाज ATM से अनाज निकालने के लिए किसी भी राशनकार्ड होल्डर को अपना आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा| 2-इसके बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद अनाज लिया जा सकता है|

मशीन का मॉड्यूलर डिज़ाइन असेंबली को आसान बनाता है। यह इलेक्ट्रिक एटीएम प्रति घंटे केवल 0.6 वोट का उपयोग करता है। इसे सोलर पैनल से भी जोड़ा जा सकता है।

About Post Author