उत्तराखंड: मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम धामी का बयान, कहा – “भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है”

रिपोर्ट – अंकित काला 

 देहरादून – उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए भाजपा संगठन की और से कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है।

मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे थे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते समय मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे थे। राज्य के संविधान के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद, मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

Uttarakhand Cabinet: कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें आज क्या हुए फैसले - Dastak Times | दस्तक टाइम्स

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा राज्य में जोर पकड़ चुकी है

इस स्थिति को देखते हुए, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा राज्य में जोर पकड़ चुकी है। मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरों के दौरान भी इस मुद्दे पर बार-बार चर्चा होती रही है। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर कई नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें लगी हुई हैं।

राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय जल्द लिया जाएगा, ताकि सरकार की कार्यक्षमता और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

About Post Author