कोलकाता की ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, मर्डर से पहले हुआ था रेप

KNEWS DESK,  कोलकाता की ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ दिल दहला देने वाला एक केस सामने आया है। लेडी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोश मिली थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज द्वारा हुई है।

Jaipur 31 Year Old Woman Rape Case; Threatened To Death | Rajasthan News | जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप: मिलने के बहाने आया था घर, विरोध करने पर मारने

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। महिला डॉक्टर के साथ रेप का मामला सामने आया है जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार 9 अगस्त को कर्मचारी संजय राय को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरेस्ट किया गया। जिसके ऊपर बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। लेडी डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोशी की अवस्था में अर्ध नग्न पाया गया था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वह उसकी गंभीर अवस्था में मृत्यु हो गई।

इसके अलावा आपको बता दें कि महिला डॉक्टर अस्पताल के छाती रोग उपचार विभाग की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं महिला डॉक्टर के पिता का कहना है कि अस्पताल में उनका बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी महिला की हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

About Post Author