Friday के दिन ही क्यों रिलीज की जाती हैं फिल्में ? इस धर्म से है खास कनेक्शन!

KNEWS DESK- हर शुक्रवार को कोई ना कोई फिल्म रिलीज (Film release) होती है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि मूवी रिलीज के लिए शुक्रवार (Friday) का दिन क्यों चुना गया, इसका धर्म से खास संबंध है, जानें|

भारत में फिल्म रिलीज के लिए सप्ताह का एक दिन ‘शुक्रवार’ (Friday) तय किया गया है| ये दिन फिल्म प्रॉड्यूसर के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता| शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने के पीछे वैसे तो कई कारण हैं लेकिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इसका विशेष महत्व निकलता है| जानें शुक्रवार को ही फिल्म रिलीज के लिए क्यों चुना गया|

Benefits of Single Screen Advertising for Tier 2 & Tier 3 Cities

कैसे शुरू हुई परंपरा?

कई दशक पहले की बात करें तो फिल्म रिलीज का कोई तय दिन नहीं था| हॉलीवुड में तो साल 1940 से फिल्म का शुक्रवार को रिलीज होने का दस्तूर शुरू हो चुका था| लेकिन भारत में पहले कभी भी फिल्म रिलीज हो जाया करती थी| साल 1960 में एक ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम रिलीज हुई थी| ये फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी और जम कर सुर्खियां और कलेक्शन हासिल किया| इसके बाद ही फिल्म रिलीज करने का चलन शुक्रवार से शुरू हुआ| हालांकि अब भी कई मेकर्स हफ्ते में पड़ने वाली छुट्टियों के हिसाब से फिल्म रिलीज करने का दिन चुन लेते हैं|

शुक्रवार को ही क्यों फिल्म रिलीज होती है –

धार्मिक दृष्टि से देखें तो शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Laxmi ji) को समर्पित है| हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में शुक्रवार के दिन नए कार्य की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है| इससे सुख, वैभव, धन की प्राप्ति होती है|

फिल्म निर्माता मानते हैं कि शुक्रवार- देवी लक्ष्मी का दिन होने के नाते उनके लिए धन लाएगा| प्रोड्यूर्स का मानना है कि शुक्रवार के दिन फिल्में रिलीज करने पर वो बेहतर प्रदर्शन करेंगी|

धन में वृद्धि के साथ फिल्म को अच्छी सफलता मिलेगी| ज्योतिष से भी इसका गहरा संबंध है| फिल्म, प्रोडक्शन, मनोरंजन इन सब का संबंध शुक्र ग्रह से है, शुक्र (Venus) को वैभव, सुख समृद्धि का भी कारक माना गया है| इसलिए भी शुक्रवार के दिन फिल्मों को रिलीज करने ज्यादा शुभ माना जाता है|

वहीं शुक्र ग्रह का संबंध ग्लैमर से है, अभिनय, नाटक, नाट्य मंचन आदि का भी शुक्र ग्रह से सीधा संबंध होने के कारण इस दिन को महत्व दिया जाता है| मान्यता है कि शुक्र ग्रह से संबंधित कार्यों को शुक्रवार के दिन करने से सफलता मिलती है| पूर्ण सफलता के लिए ग्रहों की गणना और कुंडली का विश्लेषण भी आवश्यक माना गया है|

शुक्रवार का दिन फिल्म रिलीज के लिए खास

फिल्म इंडस्ट्री का यह भी मानना है कि वीकेंड की शुरुआत शुक्रवार से होती है| इस दिन फिल्म रिलीज करने पर लगातार शनिवार (Saturday) और रविवार (Sunday) दो छुट्टी के दिन मिलते हैं|

 

About Post Author