ब्राजील में बड़ा प्लेन हादसा, प्लेन में 62 लोग थे सवार, सभी की मौत

KNEWS DESK- ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां साओ पाउलो के बाहरी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 62 लोग सवार थे और सभी की मौत हो चुकी है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा कि ऐसा लगता है कि दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा।

https://x.com/Knewsindia/status/1822147916573585519

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने लिखा कि मैं चाहूंगा कि हर कोई खड़ा हो ताकि हम एक मिनट का मौन रख सकें क्योंकि साउ पाउलो के विन्हेडो शहर में एक विमना क्रैश हो गया है। इस विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनमें से सभी मारे गए। प्लेन हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन हवा में किसी कागज की तरह घूमते हुए गिर रहा है। जमीन पर इसके गिरने के बाद एक गाढ़ा काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखता है, जो दिखाता है कि हवाई जहाज के गिरते ही आग लग गई।

इस इलाके में गिरा प्लेन 

जिस जगह प्लेन गिरा है वो एक रिहायशी इलाका है। प्लेन एक पेड़ के करीब गिरा। प्लेन के गिरते ही वहां भी आग लग गई है। ये एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियास की ओर से संचालित किया जा रहा ATR-72 प्लेन था। ये विमान पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुल्होस जा रहा था। साओ पाउलो फायर ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे की पुष्टि की। साथ ही कहा कि उसने सात दल दुर्घटना वाली जगह पर भेजे हैं।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड: परिवहन कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल हुई समाप्त, लोगों को मिली बड़ी राहत

About Post Author