CM मान ने किया बड़ा ऐलान, देंगे ब्रॉन्ज जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को 1 -1 करोड़ रुपए

KNEWS DESK, भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले टीम बन गई है। जिसके बाद टीम में शामिल पंजाब के हॉकी प्लेयर्स को पंजाब के सीएम मान ने 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

पेरिस ओलंपिक: हॉकी में ब्रॉन्ज आने पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब के प्लेयर्स को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये - Paris Olympics 2024 CM Bhagwant Mann announces to give Rs

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय हॉकी टीम बन गई है। भारत ने मुकाबले में गुरुवार को स्‍पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया। वहीं इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान भी ब्रॉन्ज विजेताओं से खुश होकर पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को बधाई भी दी।

भगवंत सिंह ने भारतीय टीम की जीत पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

About Post Author