बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

KNEWS DESK-  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने लंबे समय तक बंगाल में शासन किया था। वो 80 साल के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की पुष्टि की है। बुद्धदेव भट्टाचार्य का कोलकाता के बालीगंज स्थित उनके पाम एवेन्यू आवास पर हुआ। वो बीते कई सालों से दूर थे और वामपंथी दल सीपीएम के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आते थे।

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने साल 2000 से 2011 तक बंगाल की कमान संभाली थी। उनसे पहले 23 सालों तक ज्योति बसु मुख्यमंत्री रहे थे। इस तरीके से कुल 34 सालों के वामपंथी शासन में बुद्धदेव भट्टाचार्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। बुद्धदेव भट्टाचार्य को वामपंथी नेता होने के बाद भी कारोबार को लेकर उदारवादी नीतियां अपनाने के लिए जाना जाता है। आमतौर पर वामपंथी दल आर्थिक उदारीकरण के खिलाफ रहे हैं, लेकिन बुद्धदेव भट्टाचार्य ने औद्योगिकीकरण के प्रयास किए थे। हालांकि सिंगूर में भूमि अधिग्रहण को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। माना जाता है कि इस विवाद के ही बहुत बढ़ने के चलते नैरेटिव वामपंथी सरकार के खिलाफ चला गया और फिर 34 साल के शासन का अंत हो गया। भारत के किसी भी राज्य में ये सबसे लंबे समय तक चलने वाली वामपंथी सरकार थी।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड: हाईकोर्ट में राज्य में निकाय समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर हुई सुनवाई

About Post Author