‘Gay होना बुरा नहीं है’… एल्विश यादव और लवकेश कटारिया का बेडरूम वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने किया जमकर कमेंट

KNEWS DESK – एल्विश यादव और लवकेश कटारिया की दोस्ती अच्छी है| जब लव बिग बॉस के घर में थे तो एल्विश की आर्मी ने उनका पूरा समर्थन किया| ट्राफी के बेहद करीब पहुंचकर लवकेश शो से बाहर हो गए| वहीं अब लवकेश और एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन उससे ज्यादा एल्विश का गे वाला बयान यूजर्स का ध्यान खींच रहा है|

Bigg Boss से बाहर आते ही Lovekesh Kataria से क्या बोले एल्विश यादव, वीडियो  कॉल का किस्सा

लवकेश और एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक ही कंबल में शर्टलेस होकर आराम फरमाते हुए दिखाते दे रहे हैं| इस वीडियो से ज्यादा ध्यान एल्विश की बातों ने खींचा है|

एल्विश यादव ने कहा 

एल्विश यादव और लवकेश कटारिया के बेडरूम वीडियो को देखकर यूजर्स भी शॉक्ड हो गए हैं। वीडियो को यूनिक इंसान 2 ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। एल्विश यादव इस वीडियो में कह रहे हैं, “हम सोच रहे हैं कि अपनी एक गैंग बना ले, गे होना बुरी बात नहीं है। कभी-कभी लोगों को लगता है हम एंटी हैं, लेकिन हम बस ओपन अप हो रखे हैं”।

इस वीडियो के बाद कई यूजर्स दोनों का मजाक बना रहे हैं और कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं|

https://x.com/Unik_insaan2/status/1820833099338428894

एल्विश यादव ने वीडियो पर दिया जवाब 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एल्विश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है| उन्होंने लिखा कि हम LGBTQ को सपोर्ट करते हैं|

यह भी पढ़ें – हरियाली तीज के साथ ही ब्रज में झूलन उत्सव की हुई शुरुआत, बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

About Post Author