शेख हसीना के भारत आने पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मुस्लिम देशों में कोई…’

KNEWS DESK- बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत आ गई हैं| वहीं अब उनके भारत में शरण लेने पर एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है| उन्होंने एक पोस्ट के जरिये अपनी राय दी है|

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है| हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भारत में रहने वाले सभी लोग पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर, यह स्पष्ट है कि क्यों!!! मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं| अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है| हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं| जय श्री राम|

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें सोमवार को भारी प्रदर्शन देखने को मिला| इन सभी कारणों के चलते पीएम शेख हसीना वाजिद ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद वह वहां से निकलकर भारत आ गईं| वहीं सेना ने ऐलान किया है कि वो अंतरिम सरकार बनाने जा रही है| इस बीच लंबे समय से जेल में बंद पूर्व पीएम और बुजुर्ग नेता खालिदा जिया की जल्द रिहाई का आदेश भी जारी कर दिया गया है|

About Post Author