दलजीत कौर ने पति निखिल के खिलाफ दर्ज कराई FIR, क्रूरता और धोखाधड़ी का लगाया आरोप

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 10 महीने पहले केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी की थी, जो कि ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और अब दोनों अलग हो चुके हैं| एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन के साथ इंडिया आ गई हैं| निखिल भी अपनी बेटियों के साथ अफ्रीका में रह रहे हैं| वहीं अब दलजीत कौर ने मुंबई में निखिल पर क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उन पर FIR दर्ज कराई है|

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को दलजीत कौर ने मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में निखिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत शिकायत दर्ज कराई है| बता दें, BNS की धारा 85 में किसी महिला का पति या पति का रिश्तेदार उसके साथ क्रूरता करता है तो उसे कारावास से दण्डित किया जाएगा, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है|

दलजीत कौर की क्यों टूटी थी पहली शादी, कौन था पति!BNS की धारा में कहा गया है कि जो कोई भी विश्वास का आपराधिक उल्लघंन करेगा| उसे पांच साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा| बता दें कि हाल ही में निखिल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना के साथ नजर आए थे| कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किये थे, जिसमें निखिल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना के साथ दिख रहे थे और लिखा था कि शब्द नहीं…सिर्फ आंसू जो रुकेंगे नहीं|

About Post Author