गिरिराज सिंह ने ईडी रेड के दावे को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘वो सिर्फ झूठ का प्रचार कर रहे हैं…’

KNEWS DESK- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार यानी आज ईडी रेड के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ़ झूठ का प्रचार  कर रहे हैं और यह कहकर गलत नैरेटिव बना रहे हैं कि ईडी उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बना रही है|

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह (राहुल) हमेशा झूठ का प्रचार करते हैं और गलत नैरेटिव बनाते हैं| ये झूठ हमेशा काम नहीं करते| संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को संसद में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, संसद का सत्र अभी भी चल रहा है| उन्हें संसद के बाहर ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए था, जिसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है|आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीते शुक्रवार को दावा किया कि संसद में उनके चक्रव्यूह भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है|

Rahul Gandhi: 'BJP-RSS लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने में जुटी'राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह खुले हाथों से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार की सुबह एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया| ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है|

About Post Author