गैर समुदाय पर वार,यात्रा अपरम पार !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, देवभूमि उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश के बीच राज्य में यात्रा के मुद्दे पर सियासी पारा गरमा गया है। सरकार के लिए एक ओर जहां चारधाम यात्रा के साथ ही कांवड़ यात्रा का संचालन करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। तो वही दूसरी ओर कांग्रेस की राज्य में गतिमान केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पर भाजपा ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की यात्रा की कमान मुस्लिम आरक्षण के पैरोकार और नशा तस्करों के हाथों में है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की यात्रा राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। साथ ही केदारनाथ उपचुनाव में जीत के लिए ये यात्रा चलाई जा रही है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया और केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से चंदा वसूला जा रहा है। इसके अलावा केदारनाथ धाम से 228 किलों सोना कहा गायब हुआ…इसकी जांच कराने के लिए यह यात्रा की जा रही है। वहीं कांग्रेस की इस मांग पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसकी जांच के लिए एक साल पहले ही करा ली थी। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। जल्द इसका अध्ययन किया जाएगा। सतपाल महाराज का कहना है कि दानदाता को कोई शिकायत नहीं है जबकि विपक्ष को इससे परेशानी है। वहीं इस सियासी हंगामें के बीच मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होने काँवड़ियों की पूजा अर्चना की और उनके चरण धोकर उन्हें यात्रा पर रवाना किया.साथ ही कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई…वहीं मुख्यमंत्री के इस कार्य को विपक्ष ने राजनीतिक स्टंटबाजी बाताया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के साथ ही कांवड़ यात्रा गतिमान है। राज्य में भारी बारिश के बीच दोनों यात्राओं का संचालन कर पाना सरकार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान एक ओर जहां भारी जाम की समस्या देखने को मिली है. तो वहीं कई स्थानों पर कांवड़ियों के हंगामें और हुड़दंग की खबरें भी सामने आई है। वहीं इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचें जहां उन्होने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही काँवड़ियों की पूजा अर्चना कर उनके चरण धोकर उन्हें यात्रा पर रवाना किया. वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है. साथ ही मुख्यमंत्री को व्यवस्थाओं को सुधारने पर ध्यान देने की नसीहत दी है

वहीं राज्य में कांवड़ यात्रा और चारधाम यात्रा के बीच कांग्रेस की राज्य में गतिमान केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पर भाजपा ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की यात्रा की कमान मुस्लिम आरक्षण के पैरोकार और नशा तस्करों के हाथों में है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर के शिलान्यास के साथ ही केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब होने को लेकर ये यात्रा चलाई जा रही है…वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि उन्होने सोना गायब मामले की जांच के लिए एक साल पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिये थे। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। जल्द इसका अध्ययन किया जाएगा।

कुल मिलाकर राज्य में गतिमान धार्मिक यात्राओं पर राज्य में सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां विपक्ष मुख्यमंत्री पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगा रहा है तो वही दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस की इस यात्रा को मुस्लिम आरक्षण के पैरोकार और नशा तस्करों के हाथों में होने का आरोप लगाकर नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है।

About Post Author