यूपी में आज वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में होगा 36.50 करोड़ से अधिक पौधारोपण

KNEWS DESK, यूपी में आज वृक्षारोपण अभियान शुरू हो रहा है| जिसके अंतर्गत प्रदेश में लगभग 36.50 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा| इस महाअभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में पौधा लगाकर किया|

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक नई पहल शुरू की है| उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए यह पहल सहायक होगी| इस पहल के अंतर्गत आज से यूपी में वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है| अभियान के तहत 36.50 करोड़ वृक्ष पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे| वहीं इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में हरिशंकरी का पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ का शुभारंभ किया है| यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा हैं| जिसमें सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है|

अभियान की शुरुआत कौन कहां करेगा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के साथ गोरखपुर में  भी वृक्षारोपण करेंगे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उन्नाव और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीतापुर में पौधारोपण करेंगी| मुख्यमंत्री ने पौधारोपण को जनांदोलन बनाने का निर्देश दिया है, ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके|

About Post Author