बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज मना रही अपना 42वां जन्मदिन

KNEWS DESK- फिल्म इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को परिचय की जरूरत नहीं हैं| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनों एक्टिंग को लोहा मनवा चुकी हैं| प्रियंका चोपड़ा ने अबतक के फिल्मीं करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में परफॉरमेंस देकर अपना नाम कमा चुकी हैं| इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा वो एक मॉडल, फिल्म मेकर और सिंगर भी हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं|  एक्ट्रेस आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं|

Priyanka Chopra Reveals Her Friends' Kids Are Aged 17, Says 'Weren't Encouraged To Pursue Ambitions' - News18

बिहार के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस बरेली को अपना असली घर समझती है। उनका फिल्मी करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में उनको कम आंका जाता था। क्योंकि उनका रंग साफ नहीं था, जो उनके लिए बैकड्रॉप बन गया था। रंग को लेकर उनको भेदभाव सहना पड़ा था।

Priyanka Chopra marks 20 years in the entertainment industry | Bollywood – Gulf News

कैसे शुरू हुआ फिल्मों का सफर

साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। यहीं से उनका बॉलीवुड का सफर भी शुरू हुआ और उन्होंने कई सफल फिल्में कीं। साल 2004 में अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म एतराज में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया जिसमें उनकी बहुत प्रशंसा हुई। प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड भी मिला जिसके बाद से उन्होंने धीरे-धीरे हॉलीवुड का रुख करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने लॉस एंजेल्स से एक एजेंट को भी हायर किया जिसने प्रियंका को ग्रूम किया। प्रियंका चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले हैं। जिनमें से दो राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। साल 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानिक किया गया। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा और उन्होंने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इंस्टाग्राम से सरनेम हटाने को लेकर हो रही जांच पर प्रतिक्रिया दी: 'यह एक कमजोर एहसास है' - News18

हॉलीवुड में यूं जमाए कदम

साल 2012 में प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बव ‘इन माई सिटी’ मिला। यह उनका पहला सिंगिंग डेब्यू था। फिर साल 2013 में एक्ट्रेस ने रैपर पिटबुल के साथ एग्जॉटिक में नजर आई थीं। बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘प्लेन्स’ में ईशानी नाम के कैरेक्टर को अपनी आवाज भी दी थी। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्में ‘बेवॉच’, ‘इज नॉट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में भी नजर आईं थीं।

 

About Post Author