31 साल पुराने गाने पर जमकर थिरकीं माधुरी दीक्षित, अनंत-राधिका की शादी में दिखाए शानदार मूव्स

KNEWS DESK – अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को बड़े धूम धाम से हुई| अनंत और राधिका के शादी समारोह में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां, राजनेता, हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की हस्तियां शामिल हुई| अब सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं| बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शादी में शामिल हुईं थीं| एक्ट्रेस ने अनार राधिका की शादी में जमकर डांस किया है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Choli Ke Peeche: Anant-Radhika Wedding: चोली के पीछे पर ऐसी नाचीं माधुरी  दीक्षित, अनंत अंबानी की बारात में उड़ा दिया गर्दा | Madhuri Dixit | Head  Topics

31 साल पुराने गाने पर डांस करती नजर आईं माधुरी दीक्षित 

सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है| जिसमें वो संजय दत्त से साथ आई उनकी 31 साल पुरानी फिल्म खलनायक के गाने चोली के पीछे क्या है पर डांस करती नजर आ रही हैं| ये गाना जब रिलीज हुआ था उस दौरान काफी पॉपुलर हुआ था| अब माधुरी ने अनंत की शादी में इस गाने को रिक्रिएट किया और उनके साथ-साथ सभी थिरकने लग गए| माधुरी ने इस दौरान ट्रेडिशनल पहना हुआ था| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| एक्ट्रेस के बगल में रैपर एमिनम भी हैं जो खुद को डांस करने से रोक नहीं पा रहे हैं| फैन्स को माधुरी का डांस खूब पसंद आ रहा है|

माधुरी दीक्षित के डांस पर फ़िदा हुए फैन्स

माधुरी दीक्षित के डांस की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित अभी भी कितनी खूबसूरत लग रही हैं| एक दूसरे ने लिखा- माधुरी के बगल में एमिनम वहां क्या कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

About Post Author