व्हाइट और रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी की दुल्हनिया के चेहरे से बरसा नूर

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार 12 जुलाई को अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुए भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अनंत की दुल्हनिया का पहला लुक सामने आ गया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं| आपको राधिका की तस्वीरें दिखाते हैं|

राधिका मर्चेंट की शादी का पहला लुक

राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में 16 श्रृंगार किया हुआ है| अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने क्रीम, रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं|

राधिका मर्चेंट की शादी का लहंगा किसने डिजाइन किया है

राधिका के लहंगे को मशहूर डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया है| राधिका के शादू के जोड़े को शरीन और फैशन स्टाइलिस्ट शनाया कपूर ने स्टाइल किया है| ये जोड़ा काफी हैवी और ज्वेलरी भी बेहद शानदार लग रही है|

क्यों पहना सफेद-लाल लहंगा

राधिका मर्चेंट ने पैनेटर लहंगा पहना हुआ है| इसका मतलब है कि गुजरती अटायर| जहां रेड और व्हाइट का यूज किया जाता है| गुजरती ट्रेडिशन में रेड और व्हाइट कलर को शुभ माना जाता है|

राधिका मर्चेंट की शादी का लहंगा और काम

आइवरी ज़रदोज़ी कट-वर्क का काम इस जोड़े में किया गया है| ये एक घाघरा है जिसके साथ 5 मीटर का घूंघट के लिए दुपट्टा दिया गया है| ये एक टिशू शोल्डर दुपट्टा है|

क्यों है बेहद खास
राधिका मर्चेंट के गुजरती लहंगे के लिए फूल बूटियां, स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम का इस्तेमाल किया गया है| पल्लू पर काफी बरीक और कट-वर्क किया गया है|

About Post Author