अनंत-राधिका के मेहंदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, मल्टीकलर लहंगा चोली में लगीं बेहद प्यारी

KNEWS DESK – राधिका मर्चेंट की क्लोज फ्रेंड जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत बनकर अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची| अनंत और राधिका की मेहंदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर का लुक सुर्ख़ियों में है| एक्ट्रेस के लुक को सब खूब पसंद कर रहे हैं|

मल्टीकलर लहंगा

राधिका और अनंत की मेहंदी सेरेमनी के लिए जाह्नवी कपूर ने सबसे हैवी मल्टीकलर लहंगा चुना| एक्ट्रेस के लहंगे में इतना भारी काम हुआ है कि ये उनके लुक को सबसे अलग बना रहा है|

लो नेकलाइन चोली

जाह्नवी कपूर ने लहंगे के साथ लो नेकलाइन चोली कैरी की है| ये चोली इतनी छोटी है कि जाह्नवी के लहंगे में इब्स भी दिखाई दे रहे हैं|

दुपट्टा भी भारी कामदार

इस भारी भरकम लहंगे को और भी ज्यादा क्लासी बनाने के लिए एक्ट्रेस ने एक पर्पल कलर का दुपट्टा साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया हुआ है| दुप्पटे पर भी भारी काम हुआ है|

चोकर हार

जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में भारी चोकर हार पहना हुआ था| एक्ट्रेस के हार में नीचे की ओर मल्टी स्टोन हैंगिंग में दिखे| वहीं कान में लंबे इयररिंग्स पहने| साथ ही हाथ में चौड़ा जड़ाऊ कंगन भी कैरी किया|

बन बनाया

जाह्नवी कपूर इस फंक्शन में रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचीं| एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| सभी उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – गोल्डन साड़ी में मानुषी छिल्लर लगीं बेहद खूबसूरत, एक्ट्रेस ने अपने देसी लुक से लूटी लाइमलाइट

About Post Author