महंगी हुई CNG और PNG, जानिए क्या हैं नए दाम

KNEWS DESK, महंगाई है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है और इसी के चलते महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबईवासियों को एक बड़ा झटका दे दिया है| मुंबई में CNG और PNG की कीमतें बढ़ गई हैं|

सीएनजी और पीएनजी दोनों गैसों की कीमतों में महानगर गैस लिमिटेड ने इजाफा कर दिया है| लेकिन ये दरें केवल मुंबईवासियों के लिए बढ़ाई गई हैं| अब इनको CNG और PNG के लिए ज्यादा रुपये चुकाने होंगे| वहीं सीएनजी की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है| नई कीमतें मंगलवार यानी आज रात से लागू हो जाएंगी| इसके अलावा अब इनकी कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के नए  रेट 75 रुपये प्रति किलोग्राम हैं| साथ ही घरेलू पीएनजी अब लोगों को 48 रुपये प्रति एससीएम में मिलेगी| यह रेट केवल मुंबई और इसके आस-पास के क्षेत्र में ही लागू होंगे|

क्यों बढ़ाए दाम

महानगर गैस ने एक बयान में कहा, ‘सीएनजी और घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) सेगमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में और कमी के कारण MGL बाजार मूल्य पर अतिरिक्त प्राकृतिक गैस प्राप्त कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गैस की लागत बढ़ गई है|’

About Post Author