आ गया… दुनिया का पहला डुअल-स्क्रीन लैपटॉप, जानें क्या हैं इसके स्मार्ट फीचर…

KNEWS DESK-  Acemagic X1 को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो डुअल स्क्रीन के साथ आता है| यह स्क्रीन 360 डिग्री होरिजॉन्टली फोल्ड फीचर के साथ आती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को एक ऐसा लैपटॉप मिलेगा, जिसमें साइड बाई साइड डुअल स्क्रीन का फीचर दिया है।

बाजार में यूं तो कई डुअल स्क्रीन लैपटॉप फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन उन लैपटॉप में एक ही साइज की स्क्रीन देखने को नहीं मिलती है| ना ही वे वर्टिकली एक दूसरे से चिपके हुए होते हैं| इसे एक तरह से फ्लिप स्क्रीन भी कह सकते हैं। इसे यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक सेट कर सकते हैं| अगर यूजर्स साइड बाइ साइड डिस्प्ले की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वे भी इसमें इस्तेमाल करना आसान है।

आ गया दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप, जिसमें है डुअल स्क्रीन, ये होंगे फायदे - Acemagic X1 Worlds first laptop comes with Dual Screen laptop ttec - AajTak

इसमें बैक टू बैक मोड का फीचर भी है, जिससे आप सामने बैठे व्यक्ति को लैपटॉप की स्क्रीन दिखा सकते हैं। यह प्रेजेंटेशन, गेम्स खेलने और मूवी देखने के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं है। इस लैपटॉप में 12th-generation Intel Core i7-12550 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है| Acemagic X1 में 14-inch FullHD के 2 स्क्रीन दिए गए हैं| यह लैपटॉप 16GB dual channel DDR4 RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है|

Acemagic X1 के अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में दो USB Type-C, एक USB 3.0 Type-A और एक HDMI 2.0 port, दो USB-C पोट्र्ट्स में से एक की मदद से इस लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है| यह लैपटॉप Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 सपोर्ट के साथ आता है| हालांकि ये लैपटॉप सेल के लिए कब उपलब्ध होगा, उसके बारे में अभी कोई क्लियर डिटेल्स नहीं है।

ये भी पढ़ें-  ऑस्ट्रेलिया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ब्रिस्बेन, सिडनी और मेलबर्न में हनुमंत कथा सुनाएंगे

About Post Author