अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में हुआ भारतीय टीम का सम्मान, नीता अंबानी के छलके आंसू 

KNEWS DESK – अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शिरकत की| इस दौरान मंच पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या का स्वागत करते समय नीता अंबानी की आंखों से आंसू बह निकले| खिलाड़ियों के सम्मान ने संगीत सेरेमनी में आए मेहमानों ने स्टेडिंग ओवेशन दिया|

अनंत - राधिका अंबानी की संगीत सेरेमनी में मिला विश्व कप विजेताओं को सम्मान,  वीडियो वायरल | T20 World Cup winners honored at Anant and Radhika Ambani's sangeet  ceremony

रोहित-सूर्यकुमार-हार्दिक को मिला स्टेडिंग ओवेशन 

अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी से एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी भारतीय क्रिकेटरों रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को स्टेज पर बुलाती हैं| बता दें कि ये तीनों खिलाडी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा भी हैं| जब इन खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाया जाता है| तब रणवीर सिंह की फिल्म 83 का गाना लहरा दो बैकग्राउंड में बजता है|

नीता अंबानी ने छलके आंसू 

स्टेज पर आने के बाद जैसे ही नीता अंबानी रोहित शर्मा को गले लगाती हैं, उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं| आकाश अंबानी सूर्या को गले लगाते हैं और  हाथ मिलाते हैं| इसके बाद हार्दिक पंड्या स्टेज पर आते हैं और मुंबई इंडियन के ओनर के गले लगते हैं| इसके बाद हम देखते हैं कि स्टेज पर हाथों में भारत का तिरंगा लिए डांसर्स आते हैं| इसके बाद कैमरा ऑडियंस को दिखाती हैं, जो इन खिलाड़ियों को स्टैंडिंग ओवेशन देती है और अपने हाथों को हिलाते हुए गाने की धुन पर झूमती नजर आती है|

अनंत राधिका के संगीत में बॉलीवुड सितारों के साथ भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हुए थे|महेंद्र सिंह धोनी, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन जैसे स्टार्स भी शामिल हुए|

यह भी पढ़ें – मायावती ने चेन्नई में के आर्मस्ट्रांग को दी श्रद्धांजलि, सरकार से की ये अपील 

About Post Author