धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन, केक कटिंग सेरेमनी के बाद पत्नी साक्षी ने छुए पैर

KNEWS DESK- आज एमएस धोनी का 43वां जन्मदिन है और उन्होंने इसे कुछ करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। आधी रात को माही ने केक काटा और उसी समय साक्षी ने एक ऐसा काम किया जिससे हर कोई चकित रह गया। साक्षी ने अचानक अपने पति के पैर छू लिए, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं| कैप्टन कूल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था| क्रिकेट जगत में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं| अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और जुनून के साथ धोनी ने एक छोटे से शहर से होने के बावजूद रैंकों में तेजी से तरक्की की| वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने| टीम इंडिया के कप्तान के रूप में ICC T20 विश्व कप, ICC ODI विश्व कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती| प्रशंसक उन्हें बल्ले और कप्तान के रूप में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए आज पसंद करते हैं|

MS Dhoni Birthday: बर्थडे पर वाइफ साक्षी ने छुए धोनी के पैर, क्यूट मोमेंट वायरल, VIDEO

सोशल मीडिया पर ‘थाला’ के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं की लहर उमड़ पड़ी है। माही ने आधी रात को केक काटा और इस मौके पर साक्षी ने अपने पति के पैर छूकर पत्नीव्रता धर्म निभाया। इस छोटी सी केक कटिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के ‘भाई’ सलमान खान भी थे, और धोनी ने उन्हें केक खिलाया।

साक्षी ने छूए माही के पैर
दरअसल, साक्षी ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे ब्वॉय केक काटते और सबसे पहले अपनी पत्नी को उसका टुकड़ा खिलाते हैं। इस दौरान जिस एक बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी साक्षी का अपने पति के पैर छूना, जो इस जोड़े की दिलचस्प और प्यार भरी केमिस्ट्री की झलक देता है। MS Dhoni Birthday: साक्षी ने छुए पति धोनी के पैर, जन्मदिन पर माही को इस खास अंदाज में किया विश; Video मचा रहा धमाल - MS Dhoni Birthday Wife Sakshi Dhoni touch

इस जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि फिल्म धोनी की बायोपिक जिसका नाम ‘धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है, वो जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह ने लीड कैरेक्टर प्ले किया है। दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं|

MS Dhoni Birthday Video went viral on social media salman khan celebrated dhoni's birthday

सलमान खान स्पेशल गेस्ट
धोनी को अपनी पत्नी के साथ चंद घंटे पहले एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में देखा गया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये बर्थडे सेलिब्रेशन भी उसी जगह का है, जहां सारे स्टार्स को ठहराने की व्यवस्था की गई है। सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी के केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर अपलोड की है। वह साथ में लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!’

About Post Author