गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने अपनी स्माइल से लूटी महफिल

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है| शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं| वहीं शादी से पहले के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं| बीती रात अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ| जहां कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की| इस दौरान शहनाज गिल ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना लिया| एक्ट्रेस गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

शहनाज गिल ने खींचा ध्यान

जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी हुई| जहां पूरा बॉलीवुड, क्रिकेटर जगत के खिलाड़ी से लेकर उद्योगपति पहुंचे| वहीं पूरा अंबानी परिवार भी खूशियों में डूबा नजर आया| इस बीच सबका ध्यान शहनाज गिल ने भी खींचा|

शहनाज जैसी साड़ी पूरी पार्टी में किसी की नहीं

इस पार्टी में शहनाज गिल ने गाउन या वेस्टर्न ड्रेस को नहीं चुना बल्कि साड़ी को चुना था| गोल्डन साड़ी में वो बिल्कुल डिफरेंट और सबसे अलग लग रही थीं| जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया|

शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन

शहनाज गिल का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| सभी एक्ट्रेस के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं| शहनाज गिल गोल्डन साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं| जबसे शहनाज ने ट्रांसफॉर्मेशन से फैन्स को चौंकाया है| तबसे फैन्स उनके लुक का इंतज़ार करते रहते हैं|

मुकेश अंबानी की पार्टी में कौन कौन पहुंचा

अनंत और राधिका मर्चेंट की पार्टी में सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, हार्दिक पंड्या, नीता अंबानी की बहन ममता दलाल से लेकर कई सितारे पहुंचे हैं|

यह भी पढ़ें – आगरा में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

About Post Author