50 साल की हो गई हैं Geeta Kapur, जानें मशहूर कोरियोग्राफर के करियर से जुड़ी अहम बातें

KNEWS DESK- फिल्म इंडस्ट्री में गीता मां के नाम से मशहूर गीता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म मुंबई में 5 जुलाई 1973 को हुआ था, गीता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं|

गीता सबसे पहले ‘तुझे याद न मेरी आई’, और ‘गोरी गोरी’ जैसे हिट गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आईं| इसके बाद उन्होंने फराह खान मोहब्बतें, कल हो ना हो, कभी खुशी कभी गम, मैं हूं ना और ओम शांति ओम आदि फिल्मों में असिस्ट किया| वहीं, फिजा, साथिया, हे बेबी और तीस मार खां के फेमस गाने शीला की जवानी जैसे गानों को कोरियोग्राफ करके अपना नाम शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया|

बॉलीवुड में कई कोरियोग्राफर ऐसे हैं जो लाइमलाइट में बने रहना पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक हैं गीता कपूर, जिन्हें लोग प्यार से ‘गीता मां’ कहते हैं। गीता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर रियलिटी शोज में दिख जाती हैं। 50 की उम्र पार कर चुकी गीता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है।

गीता कपूर, जो एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं, काफी मस्तमौला स्वभाव की महिला हैं। आप उन्हें रियलिटी शोज में अक्सर हंसी-मजाक करते हुए देख सकते हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज गीता कपूर अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए इस अवसर पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानें।

गीता कपूर का शुरुआती करियर

गीता कपूर पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं| 17 साल की उम्र में गीता कपूर ने कोरियोग्राफर फराह खान को असिस्ट करना शुरू कर दिया था| कुछ समय बाद फराह खान के साथ गीता कपूर ने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर काम किया|

शादी को लेकर गीता कपूर ने कई बार इंटरव्यूज में बातें की हैं| टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में गीता कपूर ने कहा था, ‘नहीं….मेरी शादी नहीं हुई, अगर शादी होती तो किसी से छिपाती नहीं| शादी के लिए सही पार्टनर कोई नहीं मिला, अगर मिलेगा तो कर लूंगी|

गीता कपूर की फिल्में

बतौर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने साल 1997 में आई फिल्म दिल तो पागल से अपने करियर की शुरुआत की थी| इसके बाद गीता कपूर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मोहब्बतें’ और ‘नायक’ जैसी फिल्मों में कुछ देर के नजर आ चुकी हैं| गीता कपूर ने बतौर जज ‘डांस इंडिया डांस सीजन 1’ से डेब्य किया था| इसके बाद कई डांस रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं|

About Post Author