आज है भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जन्मदिन, जानिए कैसे की इन्होंने अपने करियर की शुरुआत

KNEWS DESK, विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का आज जन्मदिन है| वे आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं|आज के समय में वह भारत की प्रमुख स्पोर्ट्स महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं और उनको प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिना जाता है|

पीवी सिंधु की कहानी और टोक्यो 2020 ओलंपिक में उनके सफर के बारे में जानें

आज यानी 5 जुलाई को भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु अपना 29वां जन्मदिन मना रही है| उनका जन्म तेलंगाना के हैदराबाद में 05 जुलाई 1995 को हुआ था| वह भारत की प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं| वहीं पीवी सिंधु ने साल 2011 से खेल में अपना डेब्यू किया था| जिसके बाद वह अपनी प्रतिभा को और निखरती चली गईं| आज के समय में वह भारत की प्रमुख स्पोर्ट्स महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं| उन्होंने लगभग हर बड़े कॉम्पटीशन में भारत के लिए मेडल जीता है और देश का नाम रोशन किया|

करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने बहुत कम उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था| वह केवल 8 साल की उम्र से ही इस खेल को गंभीरता से लेने लगी थीं| वहीं खेल में करियर बनाने के लिए उन्होंने पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था| उन्होंने गोपीचंद की देखरेख में अपनी खेल क्षमताओं को निखारने का काम किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा का भी परिचय दिया|

About Post Author