उत्तर प्रदेश: हाथरस में सत्संग के दौरान अचानक मची भगदड़, हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के हाथरस, रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में से 100 की मौत हो गई| इस हादसे में महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की खबर सामने आई है| घायल महिला और बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है|

https://x.com/Knewsindia/status/1808101786332356872

कहा जा रहा है कि हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा का सत्संग नारायण साकार विश्व हरी बाबा कर रहे थे, जिसके समापन के दौरान भगदड़ मच गई| इस हादसे में 100 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है| साथ ही इस घटना में महिलाओं और बच्चों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है| इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है| मौके DM आशीष कुमार और SP निपुण अग्रवाल पहुंच गए हैं|

CM योगी ने हादसे पर जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की इस घटना का संज्ञान लिया है| उन्होंने हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है| मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं|

उन्होंने आगे लिखा- उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है| ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं| प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें|

 

About Post Author