बोल्ड अवतार में नजर आईं उर्वशी रौतेला, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK-  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने शानदार लुक्स के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के लुक का काफी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं उर्वशी को मंगलवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से उनके लुक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो बेहद बिंदास लग रही हैं|

मुंबई एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला को लाल रंग की सीक्विन ड्रेस पहने स्पॉट किया गया| इस दौरान उन्होंने एक ब्लैक ब्लेज़र भी कैरी किया|

उर्वशी रौतेला ने इस लुक में अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| साथ ही उन्होंने ब्लैक हील्स कैरी की| एक्ट्रेस ने अपने लुक को शेड्स के साथ कंप्लीट किया|

इस लुक में उर्वशी रौतेला ने पैपराजी को कई शानदार पोज दिए| अब उनकी ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ वेब सीरीज में देखा गया था

ये वेब सीरीज साल 2023 की हिंदी भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे नीरज पाठक द्वारा निर्देशित किया गया है और उन्होंने ही इसे लिखा है|

About Post Author