सोनाक्षी- जहीर की शादी को लेकर बिहार में मचे बवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मेरी बेटी ने कुछ भी गैर- कानूनी…’

KNEWS DESK- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक-दूसरे को सात साल तक डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन बंध गए हैं| कपल ने रजिस्टर मैरिज की है| वहीं अब मुस्लिम धर्म में शादी करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल किया जा रहा है| इस मामले पर उनके होमटाउन पटना में काफी बवाल मच गया है, जिस पर अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना रिएक्शन दिया है|

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा के नेटिव स्टेट बिहार में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी प्रदर्शन हुआ| स्थानीय लोगों ने बिहार में सोनाक्षी के बैन की मांग की है| हिन्दू शिव भवानी के द्वारा किये गए प्रदर्शन में शत्रुघ्न सिन्हा से उनके बेटों लव और कुश का नाम बदलने की भी मांग की गई| वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर रिएक्ट किया|

दूसरे धर्म में शादी करना इतना मुश्किल? सोनाक्षी जहीर को डिजिटल तानों के डर से उठाना पड़ा ये कदम | Sonakshi sinha zaheer iqbal interfaith marriage actress off comment section on ...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इंटरफेथ मैरिज पर हो रहे बवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल प्रोटेस्टर्स के बारे में लिखा है, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना| मैं इसमें यह जोड़ना चाहूंगा कि कहने वाले अगर बेकार, बेकाम काज के हों तो कहना ही काम बन जाता है| मेरी बेटी ने कुछ भी गैर- कानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है|

उन्होंने आगे कहा- शादी दो लोगों के बीच का एक बहुत ही निजी फैसला है| किसी को भी इसमें कमेंट करने का अधिकार नहीं है| मैं सभी प्रोटेस्टर्स से कहता हूं, जाओ अपनी जिंदगी जियो| अपनी जिंदगी में कुछ यूजफुल करो और कुछ नहीं कहना है|

About Post Author