दिल्ली जल संकट: भूख हड़ताल के कारण ब्लड शुगर गिरने से आतिशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

KNEWS DESK- दिल्ली जल मंत्री आतिशी की तबियत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आतिशी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से पानी सत्याग्रह अनिश्चतिकालीन धरने पर बैठीं हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिरकर 43 पर आ गया और सुबह करीब 3 बजे तक 36 पर पहुंच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जल मंत्री आतिशी को लोक नायक अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और हरियाणा सरकार से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। बता दें कि आतिशी ने 21 जून को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1805372820702347424

हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप 

उन्होंने कहा कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी या 46 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी रोक दिया है। राजधानी दिल्ली पानी की कमी से जूझ रही है। आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी जारी नहीं करने का आरोप लगाया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में 28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें-  टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

About Post Author