दुल्हन सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने सादगी से जीता फैन्स का दिल, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की आज शादी है| जिसके लिए कपल्स की फैमिली से लेकर फैन्स तक सभी खूब एक्साइटेड हैं| इसी बीच सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें वे बेहद प्यारी लग रही हैं| फैन्स एक्ट्रेस की मां की सादगी के फैन्स हो गए हैं|

पूनम सिन्हा का वीडियो हुआ वायरल 

सोनाक्षी की शादी से पहले कई सरे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं इनमें से एक वीडियो एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा का है| जिसमें वो एक गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं| इतना ही नहीं, वीडियो पूनम सिन्हा एकदम सादे अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया| वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है, वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

बेटी की शादी के लिए तैयार हैं पूनम सिन्हा 

इसी वीडियो में सोनाक्षी की मां के चेहरे पर वो सभी इमोशन नजर आ रहे हैं, जो शादी वाले दिन किसी की भी मां के चेहरे पर दिखाई देते हैं| बेटी की शादी, शादी की सारी तैयारियां, फिर बेटी का ससुराल जाना| वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन की तरह की उनकी मां ने भी शादी के लिए हल्के रंग के आउटफिट को चुना है| जिसके साथ उन्होंने रेड कलर की बिंदी और मांग में सिन्दूर लगाया है| पूनम सिन्हा का ये लुक काफी सिंपल और शानदार लग रहा है| जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – NEET- UG पेपर लीक मामले में एक्शन में आई CBI, दर्ज की FIR

About Post Author