मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी सिन्हा को भेजा खास गिफ्ट, चर्चा में आया मल्लिकाजान का तोहफा

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं| आज एक्ट्रेस की सिविल मैरिज होगी| जिसके बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी| एक्ट्रेस की शादी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं| इसी बीच सोनाक्षी को हीरामंडी की मल्लिकाजान यानी मनीषा कोइराला की ओर से खास गिफ्ट मिला है।

हीरामंडी सीरीज में साथ किया काम 

हीरामंडी में सोनाक्षी और मनीषा ने साथ काम किया है| दोनों को उनकी अपनी-अपनी अदाकारी के लिए फैन्स के तारीफें मिली हैं| सोनाक्षी और मनीषा की कई बार अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। अब मनीषा ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के लिए बड़ा सा गिफ्ट और फ्लावर्स भेजे हैं| मनीषा का ये तोहफा इस समय चर्चा में है|

मनीषा ने गिफ्ट में क्या भेजा है ये तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस ने सोनाक्षी को बड़ा सा गिफ्ट भेजा है|

इन लोगों को मिला रिसेप्शन का मौका 

ख़बरों के मुताबिक सोनाक्षी ने वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए बी टाउन के कई सेलेब्स को न्योता दिया है| उनके फंक्शन में सलमान खान और उनका परिवार, हीरामंडी की स्टारकास्ट सहित बी टाउन के कई स्टार्स शामिल होंगे|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: विद्युत करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनो ने विद्युत कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

About Post Author