विजय थलपति के बर्थडे पर GOAT का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन देख फैन्स हुए हैरान

KNEWS DESK – थलपति विजय के फैन्स की नजर एक्टर की अपकमिंग दो फिल्मों पर है| इन दो फिल्मों की रिलीज के बाद वो पूरी तरह अपने पॉलिटिकल करियर पर फोकस कर लेंगे| एक्टर अभी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम फिल्म को लेकर बिजी हैं| एक्टर अपनी दोनों फिल्मों को पूरा करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना लेंगे| उनके फैन्स ये खबर सुनकर काफी भावुक हैं| अब एक्टर ने अपने बर्थडे पर GOAT का टीजर रिलीज कर दिया है|

थलापति विजय के बर्थडे पर फिल्म G.O.A.T का एक्शन फुल टीजर रिलीज, एक्टर का  दिखा सरप्राइजिंग अवतार - GOAT Teaser

GOAT का टीजर हुआ रिलीज

विजय थलपति ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को सरप्राइज दिया है| एक्टर ने अपनी फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नया टीजर जारी कर दिया है| ये टीजर 50 सेकेंड का है| इस टीजर में सिर्फ एक्शन और स्टंट नजर आ रहा है| टीजर में विजय का जलवा देख फैन्स हैरान हो गए हैं| जिसके बाद सभी टीजर पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि जब दोनों साथ में दिखे तो तहलका मच गया| एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये तो प्योर गूजबंप्स है| एक अन्य शख्स ने लिखा- डबल धमाका, कौन चाहता है कि थलपति विजय पॉलिटिक्स में आने के बाद भी एक्टिंग जारी रखे|

फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज 

फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सरप्राइज है एक्टर का डबल रोल| टीजर में एक सीन है जिसमें विजय डबल रोल में नजर आ रहे हैं और बाइक पर उनकी एंट्री देख भी सभी हैरान नजर आ रहे हैं| वहीं फिल्म के टीजर को देखकर ये तो साफ़ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है| अब फैन्स फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं|ये फिल्म 5 सितंबर 2024 को रिलीज की जाएगी|

यह भी पढ़ें –  पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति लाभार्थियों के लिए जारी किए 94.35 लाख रुपये- डॉ. बलजीत कौर

About Post Author