ऑनलाइन बिक रही ब्रज की मिट्टी, साधु संत हुए नाराज

KNEWS DESK, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन की मिट्टी अब ऑनलाइन बेची जा रही है| इस पर ब्रज के साधु-संतों ने नाराजगी जताई है| मिट्टी को अमेजन समेत कई ऑनलाइन स्टोर पर बिकने के लिए देखा जा रहा है| वहीं साधु-संतों का कहना है कि ब्रजवासियों द्वारा इस प्रकार का कार्य करना निन्दनीय है|

ऑनलाइन बिक रही है वृन्दावन की मिट्टी, हजारों रुपए में खरीद रहे लोग, देखते ही भड़क उठे साधू - News18 हिंदी

कृष्ण प्रेमियों को अब मथुरा जिले की मिट्टी ऑनलाइन मिल सकती है| अमेजन समेत कई प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स पर वृंदावन की मिट्टी 1200 से 3500 रुपए प्रति किलो बेची जा रही है| वहीं आपको बता दें कि वृंदावन में छोटे-बड़े 800 से ज्यादा कारखाने कान्हा से सम्बंधित वस्तुओं का निर्माण करते हैं| इस कड़ी में अब धूल भी बिचना शुरू हो गई है। अमेजन पर श्री हित राधा इंटरप्राइजेज द्वारा 220 रुपए में वृंदावन मिट्टी के दो पैकेट बेचे जा रहे हैं। पैकेट का वजन 100 ग्राम प्रदर्शित किया गया है| इसके अलावा अलग अलग स्टोर्स पर अलग अलग दामों में मिट्टी की बिक्री जारी है, जोकि EMI द्वारा भी खरीदी जा सकती है|

 

साधु-संतों ने मिट्टी बिक्री नाराजगी जताई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मिट्टी बिक्री से नाराज साधु-संतों ने कहा कि ब्रजवासियों द्वारा इस प्रकार का कार्य करना निन्दनीय है|वहीं ठाकुर श्री राधावल्लभ मंदिर के सेवायत आचार्य मुकेश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि ब्रज की मिट्टी, यमुना जल और गिरिराज जी की शिला को ब्रज से बाहर नहीं ले जा सकते हैं| ब्रज में रहकर ही इनका आनंद लिया जा सकता है| इनकी बिक्री करने वालों को प्रकृति के दंड का भागीदार बनना पड़ता है|इसके अलावा अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि ब्रजवासियों द्वारा इस प्रकार के कार्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा|