अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश, कैप्शन में लिखा – ‘भगवान आपको…’

KNEWS DESK – बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| इस खास दिन पर एक्ट्रेस के चाहने, स्टार्स और उनके परिवार वालों ने  जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं| अब एक्ट्रेस के पति और एक्टर अनुपम खेर ने भी खास अंदाज़ में उन्हें बर्थडे विश किया है|

अनुपम ने किया किरण खेर को बर्थडे विश, बोले- भगवान आपको लंबी और स्वस्थ  जिंदगी दें - anupam kher shared post on kirron kher birthday on instagram  see photos tmov - AajTak

 

अनुपम खेर ने पत्नी को विश किया बर्थडे 

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के साथ अभूत सारी फोटोज शेयर की हैं| किसी में एक्ट्रेस अभितम बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं तो किसी में मस्ती करती नजर आ रही हैं

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण| भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

इसके आगे अनुपम खेर ने लिखा कि आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बस अब सिकंदर की शादी हो जाये तो मैं सुख की साँस ले लूँगी। काश ऐसा भी जल्दी हो आपकी लाइफ मंगलमय हो हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: वायरल फीवर और डायरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, बाहर का खाना ना खाने और साफ पानी पीने की दी सलाह

About Post Author