मुख्यमंत्री चंपई ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पत्नी कल्पना भी रहीं मौजूद

KNEWS DESK- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेएमएम के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के बाद रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की| पूर्व सीएम से मिलने वालों में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, नवनिर्वाचित सांसद जोबा माझी और सांसद विजय हंसदाक शामिल थे|झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी जेल में बंद सीएम से मुलाकात की।

जेएमएम के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद जेएमएम नेताओं की पूर्व सीएम से यह पहली मुलाकात है| कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया| जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी| हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था|

कल्पना सोरेन लड़ेंगी गांडेय विधानसभा उपचुनाव, इस दिन भरेंगी परचा

बता दें कि झारखंड में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में अपना दबदबा बनाए रखने वाली भाजपा को राज्य की पांच आदिवासी सीटों – खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल और दुमका में करारी हार का सामना करना पड़ा| इनमें से तीन सीटें सत्तारूढ़ झामुमो और दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं, जिसमें खूंटी सीट भी शामिल है, जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा| वे कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 1.49 लाख वोटों से हार गए|

About Post Author