थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत की तस्वीरें हुईं वायरल, यूजर्स ने किया जमकर रिएक्ट

KNEWS DESK – कंगना रनौत इस समय थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में हैं| इसके बाद कई लोग एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई CIFS कॉन्सटेबल का सपोर्ट कर रहे हैं| थप्पड़ कांड के बीच कंगना रनौत की दिल्ली पार्लियामेंट से कुछ तस्वीरें सामने आई है।

कंगना रनौत की तस्वीरें हुईं वायरल 

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत के साथ 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड हुआ उन्हें महिला CIFS  कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा| इसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ हादसे की चर्चा हो रही है| इस बीच कंगना की नयी दिल्ली के पार्लियामेंट से कुछ तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं| एक सांसद के रूप में उन्हें देख फैंस ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं|

कंगना के चेहरे पर स्माइल 

सोशल मीडिया पर एक विरल बयानी की तरफ से कंगना की कुछ फोटोज शेयर की गयी हैं| एक्ट्रेस और सांसद कंगना ने फोटो में व्हाइट साड़ी और ब्लैक गॉगल्स लगाये हुए हैं| एक्ट्रेस के फेस पर स्माइल और कॉन्फिडेंस साफ़ दिखाई दे रहा है|

एक्ट्रेस ने इस फोटो से पहले संसद के आईडी कार्ड की फोटो शेयर की थी इस थप्पड़ कांड के बीच कंगना अपनी नयी राजनीतिक  जर्नी का मजा उठाती दिखाई दे रही हैं|

फैन्स ने फोटोज पर किया रिएक्ट

कंगना रनौत की नयी तस्वीरों पर फैन्स ने अपना रिएक्शन शेयर किया है एक्ट्रेस की फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि कोई कुछ भी कहे, कंगना ने अच्छा परफॉर्म किया वहीं एक ने लिखा ये कैबिनेट मिनिस्टर होंगी|

एक और ने लिखा खूबसूरत लेकिन सिंपल |

यह भी पढ़ें – नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन चीजों पर पहले से ही लगी रोक

About Post Author