हिना खान के बॉसी लुक ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की आंखों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

हिना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बॉसी लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में हिना खान ऑफ स्लिट वाली लॉन्ग स्कर्ट, क्रॉप टॉप और ड्रमैटिक क्रॉप्ड ब्लेजर पहने स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं| इस लुक में उन्होंने स्ट्रेट हेयर को चुना है|

हिना खान ने इस ड्रेस के साथ नेट वाले ग्लव्स कैरी किये हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने सटल मेकअप किया और आखों में हिना बहुत ही प्यारा मेकअप किये नजर आ रही हैं|

इस लुक में हिना खान ने कानों में गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक कलर की हील्स के साथ कंप्लीट किया| अब उनकी ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

About Post Author