दिल्ली में तेज गर्मी के बीच आतिशी ने केंद्र सरकार से की अतिरिक्त पानी की अपील, कहा- ‘गंदी राजनीति का समय नहीं…’

KNEWS DESK- दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा से अपील की है कि वे गंदी राजनीति को किनारे रखें और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करें| एक वीडियो संदेश में उन्होंने भाजपा शासित पड़ोसी राज्यों हरियाणा और यूपी से मानसून आने तक दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपील की|

आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली की सीमा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती है, दोनों राज्यों में भाजपा का शासन है| मैं भाजपा से अपील करती हूं कि यह एकजुट होने का समय है| इस समय भाजपा को अपनी हरियाणा और यूपी सरकार से कहना चाहिए कि जब तक गर्मी है, जब तक मानसून नहीं आता, तब तक दोनों राज्य दिल्ली को अतिरिक्त पानी दें|

Delhi Liquor Policy Scam: AAP Minister Atishi Marlena faces ED's scrutiny  over alleged involvement

जल मंत्री का ये बयान शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली के मध्य भाग में शहीदी पार्क से सचिवालय की ओर विरोध मार्च निकालने के बाद आया है| दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय राजधानी के अभूतपूर्व जल संकट को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश या हरियाणा से अतिरिक्त पानी छोड़ने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए|

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में आतिशी मार्लेना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वजीराबाद बैराज में जल स्तर में भारी गिरावट आई है, क्योंकि हरियाणा यमुना में आवश्यक मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहा है| इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में भारी जल संकट पैदा हो गया है| उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दिल्ली में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है|

About Post Author