जम्मू में 150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 21 की मौत, 40 लोग हुए घायल

KNEWS DESK- जम्मू कश्मीर के अखनूर में श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी| इस हादसे में 21 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं| वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा| पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसी लाशों को बाहर निकाला| वहां मौजूद लोगों ने भी इस रेस्क्यू में मदद की|

जानकारी के अनुसार, बस अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में सड़क के किनारे बनी एक गहरी खाई में गिरी| बस में सवार श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बताए जा रहे हैं| बस सवार लोग शिव खोड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे| वहीं अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके के टांगली मोढ़ से गुजरते समय बस 150 फीट नीचे खाई में खीरी| हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी| फिर पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा| गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया|

पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी 

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोपहर 12:35 पर बस नंबर UP- 81 CT- 4058 श्रद्धालुओं को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी ले लिए जा रही थी| फिर चुंगी मोड़ के पास 150 फीट गहरी खाई में बस गिर गई| इसमें अबतक 21 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 40 यात्री घायल हुए हैं| शवों को अखनूर के स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| वहीं घायलों को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है|

About Post Author