अदिति राव हैदरी की पुरानी फोटोज हुईं वायरल, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश

KNEWS DESK –  हीरामंडी में बिब्बोजान का किरदार निभाने वाली अदिति राव हैदरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं| एक्ट्रेस के गजगामिनी वॉक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं| इसी बीच अदिति की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| जिसे देखकर फैन्स थोड़े निराश हो गए हैं|

अदिति की पुरानी तस्वीरें वायरल 

अदिति राव हैदरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं| एक्ट्रेस ने अपनी गजगामिनी वॉक के बाद अपने कान्स लुक से फैन्स का दिल जीता| इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ पुरानी फोटोज वायरल हो रही हैं| जिसे देखकर फैन्स के तोते उड़ गए हैं| क्योंकि फोटोज में अदिति पहचान में नहीं आ रही हैं|

पुरानी फोटोज को देखकर फैन्स एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए तारीफें बटोर रही हैं| वहीं कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी का भी अनुमान लगा रहे हैं| जिसने फैन्स को थोड़ा निराश किया है|

फोटोज देख फैन्स हुए हैरान 

अपनी ख़ूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली अदिति राव हैदरी की एक यूजर ने पुरानी और नई तस्वीर को एक साथ शेयर किया और हैरान होते हुए कहा इसने क्या खाया ?

https://x.com/GopeshKhetan/status/1795706132167901590

अदिति ने कराई सर्जरी 

अदिति की पुरानी फोटोज में उनके चेहरे पर काफी फैट नजर आ रहा है| सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की नाक पर गया, क्योंकि पुरानी और नई फोटो में काफी अंतर दिख रहा है जिसे देख कर लग रहा है कि अदिति ने सर्जरी कराई है| कुछ फैंस ने तो उनकी बड़ी हुई आईब्रो भी नोटिस की और सवाल किया कि ये किस सर्जरी से हुआ।

टूटा फैंस का दिल 

अदिति राव हैदरी की पुरानी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि उनकी बस नाक देखों और आँखों का रंग| चेहरे को स्लिम किया जा सकता है, लेकिन नाक की बनावट को नहीं बदला जा सकता| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये खाने की वजह से नहीं हुआ है, कई साड़ी सर्जरी, फ़िल्टर और चेहरे को बदलने वाली टेक्नोलॉजी का कमाल है|

यह भी पढ़ें – दूसरी पत्नी संग केक काटते नजर आए मुनव्वर फारुकी, फैंस को पसंद आया ये कपल

About Post Author