पुष्पा 2 का नया सॉन्ग ‘अंगारों’ हुआ रिलीज, पुष्पा और श्रीवल्ली की शानदार केमिस्ट्री आई नजर

KNEWS DESK- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का एक नया अपडेट शेयर किया है| पुष्पा 2 का दूसरा गाना अंगारों मेकर्स ने आखिरकार आज रिलीज कर दिया| फिल्म का ये सॉन्ग काफी समय से चर्चा में बना हुआ था|

पुष्पा 2 का नया गाना अंगारों मेकर्स द्वारा आज रिलीज कर दिया गया है| सॉन्ग वीडियो में श्रीवल्ली और पुष्पा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है| पुष्पा द रूल के इस गाने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है| मेकर्स ने गाने का लिरिकल वीडियो जारी किया है| वीडियो में गाने की पूरी मेकिंग दर्शायी गई है| बैकग्राउंड में अंगारों के लिरिक्स भी सुने जा सकते हैं| इस वीडियो में फिल्म की पूरी टीम अंगारों गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रही है| इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है और रकिम आलम ने इसके लिरिक्स लिखे हैं| देवी श्री प्रसाद द्वारा म्यूजिक तैयार किया गया है| वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य द्वारा की गई है|

आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा: द रूल 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी| फिल्म का डायरेक्शन सुकुमारन ने किया है| फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे| पुष्पा 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author