सर्जरी के बाद राखी सावंत का पहला वीडियो आया सामने, दर्द में नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत के यूट्रस में हुए ट्यूमर की सक्सेसफुल सर्जरी हुई है| इस बात की जानकरी राखी के एक्स हस्बैंड रितेश ने दी| रितेश ने सर्जरी के बाद राखी सावंत का पहला वीडियो शेयर किया है| जिसमें राखी को दर्द में देखा जा सकता है|

 रितेश ने शेयर किया राखी का वीडियो 

राखी के एक्स हस्बैंड रितेश ने अपने इंस्टाग्राम से राखी का वीडियो शेयर किया है| वीडियो के कैप्शन में रितेश ने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं| राखी जल्द ही हमारे बीच होंगी| आज उनको इनिशियल वॉक करते देख अच्छा लगा| भगवान और जनता का शुक्रिया| वहीं राखी के फैन्स इस वीडियो में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| और एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं|

रितेश ने दी थी जानकारी 

राखी की हाल ही में सर्जरी हुई है| जिसमें उनके यूट्रस से ट्यूमर को निकला गया है| इससे पहले रितेश ने बताया था कि राखी की सर्जरी सफल रही| उन्होंने कहा था कि बहुत सारे लोग हंस रहे हैं| मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे लोग अमानवीय हैं, जो किसी के दर्द का मजाक उड़ाते हैं| रितेश ने कहा था कि राखी, तुम चिंता मत करना| हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे|

इससे पहले रितेश ने दावा किया तय कि हॉस्पिटल में राखी सावंत पर हमला हुआ था| वहीं दूसरे वीडियो में बताया था कि राखी को सीक्रेट जगह रखा गया है|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल पहुंचे अपने पैतृक आवास, देव पालकियों का भव्य स्वागत कर विधि विधान से की पूजा अर्चना

About Post Author