करण जौहर आज अपना 52वां बर्थडे कर रहे हैं सेलिब्रेट, जानें फिल्ममेकर से जुड़ी कुछ खास बातें

KNEWS DESK – फिल्ममेकर करण जौहर आज यानी 25 मई को अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं| करण जौहर ने बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दी हैं| लेकिन क्या आपको पता हैं कि कई एक्टर्स का करियर बनाने वाले करण जौहर ने कभी ऑनस्क्रीन एक्टिंग की है| आज आपको फिल्ममेकर के खास दिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं|

करण जौहर

करण जौहर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं| डायरेक्शन, प्रोडक्शन,टीवी होस्टिंग, स्क्रीन राइटिंग के साथ-साथ करण जौहर एक्टिंग में भी हाथ अजमाया है|

करण का पहला शो

करण जौहर ने साल 1989 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए सीरियल इन्द्रधनुष में एक्टिंग की थी| इस बात का खुलासा एक चैट शो यारों की बारात पर साजिद खान और रितेश देशमुख ने किया था| इन्द्रधनुष में करण जौहर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था| उस वक़्त करण की उम्र 14-15 साल थी|

दूरदर्शन पर एक्टिंग

इन्द्रधनुष के बाद करण ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में भी कैमियो किया था| इस फिल्म में करण ने किंग खान के दोस्त का किरदार निभाया था|

करण ने कई एक्टर्स की चमकाई किस्मत

बतौर फिल्ममेकर करण जौहर ने कई नामी स्टार्स का करियर चमकाया है| करण जौहर ने कई एक्टर्स को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया है|

करण जौहर की फैमिली

करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है| करण सेरोगेसी से दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं| करण की बेटी का नाम रुही तो बेटे का नाम यश है| करण अपने बेटा-बेटी और मां के साथ ही रहते हैं|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: मॉडल बूथ का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर और आईजी रेंज

About Post Author