हिना खान ने डाला वोट, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों के लिए कही ये बात

KNEWS DESK- मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है| मुंबई की छह सहित महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर आज वोटिंग जारी है| वहीं मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर सुबह से ही आम से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई वोट डालने जा रहा है| वहीं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी वोट देकर भारतीय नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाई है| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया|

हिना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक नोट भी शेयर किया| उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि एक गौरवान्वित भारतीय नागरिक के रूप में, जो हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास करता है, मैंने अपना काम किया| नागरिक के रूप में हमारे पास जो सबसे मौलिक अधिकार है, उसका प्रयोग करना एक अनूठी भावना है|

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि भारी संख्या में लोग बाहर निकले और लगभग 40 डिग्री सेल्सियस की भीषण उमस और गर्मी के बावजूद धैर्यपूर्वक कतार में प्रतीक्षा कर रहे थे| मुंबई निश्चित रूप से जानता है कि कैसे उच्च मानक स्थापित किए जाते हैं| मैं सभी से एक बार फिर आग्रह करती हूं कि एक भारतीय के रूप में अपना कर्तव्य निभाएं और मतदान करें! यह हमारा अधिकार है, यह हमारा कर्तव्य है|

About Post Author