ज़ारा खान और निक्की तम्बोली मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर, ब्लैक कुर्ते में रणबीर कपूर लगे डैशिंग

KNEWS DESK –  रणबीर कपूर, ज़ारा खान और निक्की तम्बोली को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं| एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया है| इस दौरान रणबीर कपूर ने काले रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग डेनिम और जूते पहने थे| उन्हें आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में देखा गया था, जिसमें सह-कलाकार रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी थे।

ज़ारा खान को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया है| एक्ट्रेस ने काली टी-शर्ट और नीली डेनिम कार्गो पैंट के साथ हरे रंग की डेनिम शर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स, ब्लैक स्नीकर्स के साथ पूरा किया और ब्राउन स्लिंग बैग भी कैरी किया। वह “सेल्फी” (2023), “बेल बॉटम” (2021) जैसी कई अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

निक्की तम्बोली को नीले रंग की रग्ड डेनिम पैंट और स्नीकर्स के साथ काले क्रॉप टॉप पहने देखा गया। उन्होंने अपने पहनावे को टोपी के साथ पूरा किया और एक काले रंग का स्लिंग बैग भी कैरी किया। वह बिग बॉस 14 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे रियलिटी शो में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें –  ‘भारत रत्न के हकदार अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा को सरकार ने नहीं दिया सम्मान’, आसनसोल में बोलीं ममता बनर्जी

About Post Author