माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने ‘चक धूम धूम’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख एक्ट्रेसेस के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेस्ट एक्ट्रेसेस रही हैं| आज भी दोनों का चार्म फीका नहीं पड़ा है| करिश्मा और माधुरी प्रोफेशनल टर्म्स में एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं| फिल्म दिल तो पागल है में दोनों एक्ट्रेसेस की केमिस्ट्री हिट रही थी| वहीं अब माधुरी और करिश्मा ने दिल तो पागल है फिल्म के ‘चक धूम धूम’ गाने पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है|

म्यूजिकल रोमांटिक मूवी दिल तो पागल है एक ऐसी फिल्म है, जिसे आज भी लोग बड़ी ही उत्सुकता के साथ देखते हैं| फिल्म में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था| वहीं  दोनों एक्ट्रेसेस ने एकबार फिर अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| दरअसल, डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से माधुरी और करिश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों वही पुराने स्टेप के साथ ‘चक धूम धूम’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं|

एक्ट्रेसेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| फैंस दोनों का वही गाना और वही पराने स्टेप देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं| माधुरी और करिश्मा के इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author