पॉलिटिक्स पर नजर रखती हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव से है ये शिकायत

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में राजनीति को लेकर बात की है|

परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा से एक शिकायत का खुलासा किया

 

परिणीति ने राजनीति को लेकर की बात 

परिणीति ने शादी से पहले कहा था कि उन्हें पॉलिटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वो  पॉलिटिकल लीडर से कभी शादी नहीं करेंगी| लेकिन एक्ट्रेस ने बीते साल आप नेता राघव चड्डा से शादी की है| जिसके बाद चीजें काफी बदल गयी हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राजनीति को लेकर बात की है|

परिणीति ने की शिकायत 

परिणीति ने बातचीत के दौरान राजनीति के सवाल पर कहा कि ‘अब तो करना पड़ता है| लेकिन शिकायत यह है कि वो एंटरटेनमेंट को फॉलो नहीं करते| आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि भगवान ही जानते होंगे कि उन्होंने आखिरी बार स्क्रीन पर क्या देखा होगा| वो कहती हैं कि राघव को फिल्मों के बारे में कुछ नहीं पता|

परिणीति कहती हैं कि वो राजनीति के बारे में नहीं जानती हैं और राघव एंटरटेनमेंट के बारे में नहीं जानते| इस वजह से दोनों लाइफ को लेकर बात करते हैं और उन्हें यही अच्छा लगता है|

यह भी पढ़ें – बाराबंकी: लावारिस बच्चे को अपनाने को तैयार दंपति, नहीं मिल रही गोद लेने की इजाजत

About Post Author